अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निरवैर को बाहर निकालने की जंग तेज, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कैमरे में दिखा हाथ

Edited By Harman, Updated: 30 Jun, 2026 09:42 PM

हरियाणा के अंबाला जिले के गांव धन्यौड़ा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह 4 साल का बच्चा

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के अंबाला स्थित गांव धन्यौड़ा में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। वहीं बच्चे को बचाने के लिए  NDRF व भारतीय सेना कड़ी मशक्कत कर रही है। बच्चे को किसी तरह बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। बोरवेल में गिरे निरवैर तक प्रशासन का डाले कैमरे से एक तस्वीर भी सामने आई है। कैमरे में बच्चे का एक हाथ दिखाई दे रहा है। 

ताजा जानकारी के अनुसार अभी बोरवेल में गिरे निरवैर का सेंडल बोरवेल से बाहर निकाला है। निरवैर को बाहर निकालने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। रस्सी से ग्रिप नहीं बन रही जिससे मासूम को बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है।


PunjabKesari

इसी बीच अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी भी धन्यौड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने पहले परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि रेस्क्यू जल्द करके निरवैर को बाहर निकाला जाएगा। उसके बाद मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार अब बच्चे निरवैर को 220 फिट से करीब 130 फिट पर लाया गया है। रेस्क्यू अभी भी जारी है।

PunjabKesari

बता दें कि निरवैर सिंह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा। बोरवेल में गिरे मासूम निरवैर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और रेस्क्यू टीमें दिन-रात एक किए हुए हैं। बच्चे को बचाने के लिए पुरजोर कोशिशें की जा रही है।

PunjabKesari
निरवैर के दादा की तबीयत बिगड़ी

निरवैर के दादा की तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने चेकअप किया। प्रशासन की निरवैर को निकालने की कोशिशें जारी हैं। 

PunjabKesari
 

रिसाव बना मुसीबत....मौके पर पहुँची हैवी मशीनें

ऑपरेशन को तेज करने के लिए विशेष बोरवेल और हैवी एक्सकेवेटर मशीनें मौके पर मंगवाई गई हैं। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन में प्राकृतिक बाधाएं भी सामने आ रही हैं। बोरवेल के अंदर पानी का लगातार हो रहा रिसाव (seepage) बचाव दल के लिए इस समय सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है। 

PunjabKesari

 कैमरे के जरिए बच्चे पर नजर

लगभग 220 फीट की गहराई पर पानी रिसने की वजह से अंदर की विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे रेस्क्यू टीम को दिक्कत आ रही है। कैमरे के जरिए बच्चे पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक बच्चे के साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। कैमरे में बच्चे का एक हाथ दिखाई दे रहा है। 


PunjabKesari

बोरवेल के समानांतर एक और गहरा गड्ढा खोदा जा रहा

 मासूम निर्भय को सुरक्षित निकालने के लिए तय रणनीति के तहत बोरवेल के समानांतर (parallel) एक और गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए बड़ी बोरवेल और अत्याधुनिक खुदाई मशीनें तैनात कर दी हैं। मिट्टी धंसने के खतरे को देखते हुए बेहद सावधानी से खुदाई की जा रही है, ताकि बच्चे तक सुरक्षित टनल (सुरंग) बनाई जा सके।

PunjabKesari


ऑक्सीजन और मेडिकल टीम मौके पर मुस्तैद

बोरवेल के अंदर फंसे निर्भय तक लगातार पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। एक विशेष मेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है, जो कैमरे के माध्यम से बच्चे की हर हरकत और सेहत पर नजर रखे हुए है। बच्चे के माता-पिता और पूरा इलाका निर्भय की सलामती के लिए दुआएं मांग रहा है।

 PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय निरवैर सिंह सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा।
PunjabKesari

 

बताया जा रहा है हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया। उपायुक्त ने रेस्क्यू मिशन की कमान संभाली।

PunjabKesari

मामले की गंभीरता और बोरवेल की गहराई को देखते हुए तुरंत NDRF व भारतीय सेना को भी रेस्क्यू अभियान के लिए बुला लिया गया है। मौके पर डॉक्टरों की टीम और ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंच गई है। फिलहाल सेना और प्रशासन मिलकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। इसके साथ ही कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। मासूम के बोरवेल में गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन बदहवास हैं और बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

PunjabKesari

PunjabKesari
  बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, साथ- साथ अपडेट की जा रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!