'मुझे इंग्लिश नहीं आती, इसलिए शिक्षा विभाग में अब...', कुरुक्षेत्र से महिपाल ढांडा का बड़ा ऐलान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Jun, 2025 05:59 PM

शिक्षा मंत्री ने अपने विभाग में हिंदी में काम करने के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हम इंग्लिश में क्यों काम करें? मुझे इंग्लिश नहीं आती, मुझे तो इतनी इंग्लिश आती है कि मैं समझ लेता हूं।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कुरुक्षेत्र जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अपने विभाग में हिंदी में काम करने के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरे विभाग में टोटल हिन्दी में काम होगा। ताकि कोई भी उसे आराम से पढ़ सके। मैं यह चाहूंगा हरियाणा में हर जगह हिंदी में काम होना चाहिए। 

हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा हैः शिक्षा मंत्री

दरअसल मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हम इंग्लिश में क्यों काम करें? मुझे इंग्लिश नहीं आती, मुझे तो इतनी इंग्लिश आती है कि मैं समझ लेता हूं। परंतु मैं तो इतना कर सकता हूं, लेकिन क्या 90 प्रतिशत लोग इतना भी कर सकते है। हमारे प्रदेश में 90 प्रतिशत लोग इंग्लिश से बहुत दूर होते हैं और उनको पता नहीं चलता कि इंग्लिश में कागज में क्या लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम 5-7 प्रतिशत लोगों के लिए 90-95 प्रतिशत लोगों के साथ अन्याय नहीं कर सकते हैं। 

NCERT की किताबों पर बोले ढांडा

इसके साथ प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों के नॉन अटेंडिंग एडमिशन पर मंत्री ने कहा कि मेरे पास इस तरह का मामले संज्ञान में आया है। काफी कुछ निर्णय के बात के बाद मैं भी इस निर्णय पर पहुंचा हूं। बहुत जल्दी इस पर मैं एक बैठक करने वाला हूं। आधा साल बीत जाने पर आठवीं कक्षा की NCERT की किताबें अभी तक उपलब्ध नहीं है, इसको लेकर शिक्षा मंत्री से पूछा तो उन्होंने पहले तो अपनी पीठ थपथपाई बोले हरियाणा ऐसा पहला राज्य है, जिन्होंने स्कूलों में किताबों के सेट बना कर भेजने में देरी नहीं की। वहीं, मंत्री से NCERT की 8वीं कक्षा की किताबों का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बाजार में अभी तक उपलब्ध नहीं है। मंत्री ने कहा कि आपने मामला संज्ञान में डाला है हम देखेंगे तपसिश करेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!