Edited By Isha, Updated: 13 Feb, 2026 08:27 PM

पानीपत से ट्रेन में भिवानी आ रहे एक सैनिक का सामान और दस्तावेज चोरी हो गए। वारदात 31 जनवरी की मध्य रात्रि की है। लेकिन काफी दिनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद अब इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
भिवानी: पानीपत से ट्रेन में भिवानी आ रहे एक सैनिक का सामान और दस्तावेज चोरी हो गए। वारदात 31 जनवरी की मध्य रात्रि की है। लेकिन काफी दिनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद अब इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
गांव खरक और फिलहाल केंद्रीय विद्यालय भिवानी के नजदीक रहने वाले विक्की ने बताया कि वह भारतीय सेना में सेवारत है। गत 31 जनवरी को एकता एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर पानीपत से भिवानी आ रहा था। वह ट्रेन के अंदर सो गया। ट्रेन भिवानी स्टेशन से यार्ड में सफाई के लिए पहुंची तो उसकी आंख खुली। उसने देखा तो उसका सामान गायब मिला। उसने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विक्की ने बताया कि बैग के अंदर सामान, कपड़े और मोबाइल फोन व सेना का पहचान पत्र भी था। इसके बाद फौजी ने सीएम विंडों और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी। कई बार पुलिस स्टेशन के चक्कर भी लगाए। लेकिन चोरी का सामान नहीं मिला और शिकायत भी दर्ज नहीं हो पाई। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सैनिक की तरफ से लिखित शिकायत पांच फरवरी को आई है। शिकायत में आई कार्ड और मोबाइल फोन चोरी की बात कही गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।