Ladakh Accident: घायल 19 जवानों को लद्दाख से चंडीगढ़ किया गया एयरलिफ्ट, कुछ जवानों की हालत गंभीर

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2022 10:48 AM

ladakh accident 19 injured soldiers were airlifted from ladakh to chandigarh

लद्दाख में हुए दर्दनाक हादसे में घायल 19 जवानों को पंचकूला एयरलिफ्ट किया गया है।  यहां पर सेना के डॉक्टरों और स्टाफ ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।लद्दाख में दुर्घटना में गंभीर रूप...

पंचकूला(उमंग): लद्दाख में हुए दर्दनाक हादसे में घायल 19 जवानों को पंचकूला एयरलिफ्ट किया गया है।  यहां पर सेना के डॉक्टरों और स्टाफ ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।लद्दाख में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सेना के 19 जवानों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया है। यहां पर सेना के डॉक्टरों और स्टाफ ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

शुक्रवार को लद्दाख में 26 जवानों से भरा वाहन अचानक से श्योक नदी में पलट गया था।  ​इसमें सात सैनिकों की शहादत की पुष्टि हुई है और कई जवान घायल हुए हैं।  हादसे के तुरंत बाद से ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया था। चंडीगढ़ से वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से जवानों को बाहर निकाला गया।  यहां से उनका प्रतापपुर स्थित अस्पताल में लाया गया, हालत गंभीर होने के चलते 19 जवानों को एयरलिफ्ट करके पंचकूला स्थित चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया। 

​घायलों के आने से पहले सेना के डॉक्टर और पूरा स्टाफ तैयार कर दिए गए थे।  घायलों के लिए पहले से इमरजेंसी वार्ड में सभी प्रकार की तैयारियां की गई थी।  देर शाम तक 19 जवानों को यहां पर पहुंचाया है।  सभी जवानों को दाखिल कर लिया है और उपचार जारी है।  देर रात तक सेना के अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे और पलपल की अपडेट लेते रहे।  पश्चिमी कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवानों को कमांड अस्पताल में लाया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!