Road Accident : नेपाल यात्रा बनी मौत का अंतिम सफर, बिहार में सड़क हादसे में 5 हरियाणवियों की दर्दनाक मौत

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Mar, 2026 08:49 PM

nepal trip turns into final journey of death five haryanvis tragically die in a

बिहार के मधुबनी जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में

हरियाणा डेस्क : बिहार के मधुबनी जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झंझारपुर-फुलपरास के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में हरियाणा के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे झंझारपुर-फुलपरास के बीच अचानक स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान फुलपरास की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा सब्जियों से भरा ट्रक स्कॉर्पियो से जा टकराया।

हादसे में मरने वालों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के कनिपला निवासी संजीव (30) के अलावा रजिया (29), अंकुश (24) और विकास शामिल हैं। एक अन्य मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं ऋतिक और कपिश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई, जिसके बाद सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मामले की जांच जारी है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!