अफीम तस्करी के आरोप में कुरुक्षेत्र पुलिस का ASI यूपी में गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भगाई गाड़ी... फिर

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2025 09:09 AM

kurukshetra police asi arrested in up on charges of opium smuggling

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ज्योतिसर पुलिस चौकी में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुरुक्षेत्र पुलिस के इस सब इंस्पेक्टर को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ज्योतिसर पुलिस चौकी में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुरुक्षेत्र पुलिस के इस सब इंस्पेक्टर को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के 3 ओर साथियों को भी गिरफ्तार करने में साफलता हासिल की है। यूपी पुलिस की इस कार्रवाई ने हरियाणा के पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बरेली पुलिस ने 8 अक्टूबर दिन बुधवार को सिरौली (बरेली) कस्बे के चौराहे पर चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ लिया, लेकिन कल्याणपुर तिराहे पर पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया।

 
पुलिस ने कार में सवार करनाल जिले के ललैज गांव के रण सिंह, ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) के मेहरबान, मोहम्मद हसन और करनाल के बरसालू गांव के योगेश कुमार को पकड़ा। तलाश लेने पर कार से पुलिस को 360 ग्राम अफीम, 6 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक कड़ा, 2 घड़ी व अंगूठियां और करीब 51 हजार रुपए कैश बरामद हुआ।

बरेली पुलिस की जांच से खुलासा हुआ कि यह गिरोह यूपी से अफीम खरीद कर हरियाणा में बेचते थे। रण सिंह थाना केयूके के अंतर्गत आनी वाली ज्योतिसर चौकी में एएसआई के पद पर तैनात है। हालांकि हरियाणा पुलिस की ओर से रण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई की चर्चा नहीं है। रण सिंह को करीब 6 महीने पहले पुलिस लाइन से ज्योतिसर चौकी में भेजा गया था। इससे पहले रण सिंह शाहाबाद पुलिस चौकी में तैनात थे। यहां से उनको लाइन हाजिर किया गया था, क्योंकि रण सिंह बगैर सूचना के चौकी से लापता थे। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!