अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव, झुलसा हुआ था चेहरा, फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Feb, 2025 04:17 PM

kurukshetra dead body of a girl found in highway her face was burnt

कुरुक्षेत्र में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर एक लड़की का अधजला शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर एक लड़की का अधजला शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे NH 152-D पर गांव गुमथला गढू के पास सड़क से नीचे लड़की का शव पड़ा होने की सूचना गुमथला गढू चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की का शव आधाजला हुआ था। शुरुआती जांच में लड़की की उम्र 15 से 20 के बीच लग रही है। मृतका युवती का चेहरा एक तरफ से झुलसा हुआ है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!