Kurukshetra: रेस्ट हाउस में अचानक घुसा मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप, मुश्किल से किया रेस्क्यू
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Sep, 2025 09:44 PM

कुरुक्षेत्र जिले के रेस्ट हाउस में शुक्रवार देर रात करीब 5 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) की नजर उस पर पड़ी
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र जिले के सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में शुक्रवार देर रात करीब 5 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) की नजर उस पर पड़ी। खतरे की आशंका के चलते उन्होंने पूरी रात उस पर नजर बनाए रखी और तुरंत वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार और सुभाष ढुल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू कर लिया गया। बाद में उसे भौर सैदां स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ दिया गया।
अधिकारियों का मानना है कि यह मगरमच्छ पास की ड्रेन या एसवाईएल-नरवाना ब्रांच नहर से भटककर रेस्ट हाउस तक पहुंच गया। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ दिखाई देने की घटनाएं हो चुकी हैं। रेस्क्यू के बाद विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

Kurukshetra : नाबालिगा से दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 दोषियों को कड़ी सजा, जुर्माना भी...

Kurukshetra : नौकरी के नाम पर कर दिया घोटाला, सेल्स एजेंट ने एजेंसी से चुराईं 9 नई स्कूटियां, पुलिस...

Kurukshetra : आर-पार की लड़ाई टली, प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने लिया समय, अब 2 अप्रैल को...

कुरुक्षेत्र में किसान से प्लॉट की धोखाधड़ी: इंतकाल न होने का उठाया फायदा, दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर...

कुरुक्षेत्र में सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग...परिवार के 8 लोग झुलसे

बिना कुछ बताए घर से गायब हो गया था बुजुर्ग, फिर मिली सूचना...परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

काम की तलाश में फ्रांस गया था कुरुक्षेत्र का युवक, अब आई ये खबर...परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़

कुरुक्षेत्र में एरिया को लेकर आमने-सामने हुए पुलिसकर्मी, 4 घंटे तक पड़ा रहा युवक का शव...जेब से...

कुरुक्षेत्र में धान घोटाला: पहली FIR दर्ज, 24 हजार क्विंटल से ज्यादा स्टॉक गायब

OMG! मंदिर के पीछे मिले पशुओं के अवशेष, इलाके फैली सनसनी