Kurukshetra: मकान में रेड कर भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर समेत 2 काबू, अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 09:24 AM

kurukshetra crime 2 accused arrested for fetal test after raid

कुरुक्षेत्र में हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने सेक्टर-30 के मकान में रेड कर भ्रूण लिंग जांच करने वाले डॉक्टर और दलाल को काबू किया। आरोपी डॉक्टर मौके पर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच कर रहा था। टीम ने उनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, मशीन और...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र में हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने सेक्टर-30 के मकान में रेड कर भ्रूण लिंग जांच करने वाले डॉक्टर और दलाल को काबू किया। आरोपी डॉक्टर मौके पर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच कर रहा था। टीम ने उनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, मशीन और मोबाइल बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन को सूचना मिली थी कि हंसाला गांव का सुखदेव गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग की जांच करवाने का गैरकानूनी काम कर रहा है। इस पर विभाग की एक टीम बनाई गई। एक डिकॉय ग्राहक तैयार किया गया और दलाल सुखदेव से संपर्क कराया गया। लिंग जांच के लिए 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। दलाल सुखदेव ने डिकॉय को आज सुबह करीब 11 बजे का समय दिया। आरोपी ने डिकॉय के घर पर जांच करवाने भरोसा दिया। सुबह दलाल अपने साथ आकाश को उसके घर ले गया। यहां आरोपी आकाश ने गर्भवती बनी डिकॉय का अल्ट्रासाउंड किया और जांच के बाद गर्भ में लड़का होना बताया।

इसी दौरान टीम ने मौके पर रेड कर दी और सुखदेव और आकाश को दबोच लिया। सुखदेव के पास से डिकॉय के दिए 30 हजार रुपए और आकाश के पास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, मोबाइल बरामद हुआ। सुखदेव के खिलाफ पहले से PNDT के 2 केस और डॉक्टर आकाश के खिलाफ 3 केस दर्ज है। आरोपीय आकाश सहारनपुर का रहने वाला है और आरोपी सुखदेव कुरुक्षेत्र के गांव हंसाला का रहने वाला है! आकाश सहारनपुर से स्पेशल लीग जांच के लिए कुरुक्षेत्र आया है!

इस मामले पर नोडल ऑफिसर डॉ ऋषि ने कहा कि मकान में रेड कर भ्रूण लिंग जांच करने वाले डॉक्टर और दलाल को काबू किया। उनके पासे से कई मशीनें और मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!