Kurukshetra: डेरी में 8 गर्भवती गायों की मौत, 4 गंभीर, जीत चुकी थी पहला ईनाम

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Sep, 2025 04:16 PM

kurukshetra 8 pregnant cows died in dairy 4 critical

कुरुक्षेत्र जिले में एक दूध डेरी में रविवार देर रात बड़ी घटना हो गई। जहां चारा खाने के बाद 8 गर्भवती गायों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है।

कुरुक्षेत्र : लाडवा क्षेत्र के गांव निवारसी स्थित एक दूध डेरी में रविवार देर रात बड़ी घटना हो गई। डेरी मालिक सम्राट सिंह के अनुसार चारा खाने के बाद 8 गर्भवती गायों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है। इसके अलावा 8-10 अन्य गायें भी बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

डेरी मालिक सम्राट सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 14 वर्ष पहले यह डेरी फार्म शुरू किया था और वर्तमान में यहां 300 से अधिक गायें हैं। रविवार दोपहर लगभग 2 बजे गायों को घर पर तैयार चारा दिया गया था, जिसमें फीड भी मिलाया गया था। देर रात करीब 11 बजे कई गायों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। दवाइयां देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ और सुबह तक 8 गायों की मौत हो गई।

चारा कंपनी पर आरोप

सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। डेरी मालिक ने आरोप लगाया कि एक खास फीड कंपनी का चारा खाने से ही यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि इससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इन गायों की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

2 गायों ने जीता था ईनाम

सम्राट सिंह ने बताया कि मृत गायों में से 2 पुरस्कार विजेता भी थीं। इनमें से एक गाय ने पंजाब के लुधियाना के जगराओं मेले में 72.200 किलो दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया था। दूसरी गाय ने अगले वर्ष 49.700 किलो दूध उत्पादन कर द्वितीय पुरस्कार जीता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!