किसान आंदोलन : फसल कटाई व धरनास्थल पर मौजूदगी को लेकर नई प्लानिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Apr, 2021 10:35 AM

kisan agitation new planning regarding harvesting and presence picket site

संयुक्त किसान संगठन ने दिल्ली की सीमाओं पर जारी धरनास्थलों पर मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही फसल कटाई के काम में सामंजस्य को लेकर पंजाब के किसानों के लिए अलग मोर्चे का गठन करने का निर्णय किया...

सोनीपत : संयुक्त किसान संगठन ने दिल्ली की सीमाओं पर जारी धरनास्थलों पर मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही फसल कटाई के काम में सामंजस्य को लेकर पंजाब के किसानों के लिए अलग मोर्चे का गठन करने का निर्णय किया है। लुधियाना के कृषि वि.वि. में अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक के दौरान किसान मोर्चा ने यह निर्णय लिया और तय किया है कि अब धरनास्थलों पर मौजूद किसानों की फसल कटाई से लेकर बेचने तक की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी। नए मोर्चे का नाम पंजाब फॉर फार्मर्स का नाम दिया गया है जिसके गठन का ऐलान 7 अप्रैल को जालंधर में किया जाएगा। वहीं किसानों ने 2 दिन पहले किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में भी नई रणनीति बनाने का ऐलान किया है जिसके बारे में रविवार को निर्णय लिया जा सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि पंजाब के नए मोर्चे के गठन का मकसद फसल कटाई के दौरान ड्यूटी वितरित करके दिल्ली मोर्चा में भागीदारी बढ़ाना है। एक योजना के तहत इस पर काम किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा ने रोहतक जिले के अस्थल बोहर में किसान प्रदर्शनकारियों पर हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और दमन की कड़ी निंदा की। पुलिस के इस हमले में कई किसान घायल हो गए। वहीं हरियाणा के किसानों द्वारा फतेहाबाद में भाजपा सांसद दुग्गल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा किसान मोर्चा ने कहा है कि बी.के.यू. हरियाणा के युवा नेता रवि आजाद को हरियाणा पुलिस ने कई मामलों में झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में गिरफ्तार किया है। मोर्चा ने मांग की है कि रवि आजाद को तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए।

आंदोलन में पंजाबियों के योगदान की सराहना की
संयुक्त किसान मोर्चा के डा. दर्शनपाल ने कहा कि पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों ने इस आंदोलन के जुनून को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि सिख भावना ने इस संघर्ष के माध्यम से उत्पीडऩ के खिलाफ लडऩे की भावना को बनाए रखा है। किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने मोर्चे की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और पंजाब के लोगों को इस आंदोलन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। संयुक्त किसान मोर्चा और आज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले संगठनों और जत्थेदारों ने जालंधर के देशभगत यादगर हाल में 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे पहली बैठक के साथ ‘पंजाब फॉर फार्मर्स’ नामक एक मोर्चा बनाने का फैसला किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!