Haryana Farmers: फसलों पर मंडराया पाले का खतरा, कृषि वैज्ञानिकों ने बताया ऐसे बचाव करें किसान

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jan, 2026 03:19 PM

crops are threatened by the risk of frost

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह प्रदेश में सबसे ज्यादा पाला पाया गया। पाले की वजह से गेहूं की फसल को फायदा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह प्रदेश में सबसे ज्यादा पाला पाया गया। पाले की वजह से गेहूं की फसल को फायदा है। यह फसल को बढ़ने से रोकता है और फुटाव करता है। अभी गेहूं की फसल में दूसरा और तीसरा पानी चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि पाला पड़ने से सरसों, आलू, मटर, मूली की फसलों में नुकसान होने की आशंका है। पिछले तीन दिन से लगातार हल्का पाला पड़ रहा था। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसान सरसों व अन्य फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें। जिन किसानों ने गर्मी की सब्जी तैयार की है वह अपनी फसल को या कपड़ा बांधकर ढक कर रखें। फसल के पास में धुआं करें। ताकि किसान को किसी तरह का नुकसान ना हो। गेहूं की फसल के लिए पाला फायदेमंद है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!