रेवाड़ी में 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत, इस हालत में मिला शव, घर से सामान लेने निकला था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jan, 2026 04:40 PM

only brother of 5 sisters died in rewari

रेवाड़ी जिले के गांव हरचंदपुर में उस समय मातम पसर गया, जब परिवार के इकलौते के इकलौते सहारे 35 वर्षीय सिकंदर की मौत हो गई।

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के गांव हरचंदपुर में उस समय मातम पसर गया, जब परिवार के इकलौते के इकलौते सहारे 35 वर्षीय सिकंदर की मौत हो गई। उसका शव बावल रेलवे पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सिकंदर 5 बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। वहीं 3 बच्चों का पिता भी था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार सिकंदर बीते दिन सुबह घर का सामान लेने के लिए निकला था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी छानबीन शुरु की। उसका कही कुछ पता नहीं चला। आज सुबह बावल में रेलवे पुल के पास राहगीरों ने शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतक की पहचान सिकंदर के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सिकंदर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। वहीं शरीर पर चोट के निशानों या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!