हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, किसानों को खास सलाह

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Jan, 2026 02:17 PM

haryana weather will change in haryana advice to farmers in changing weather

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने बताया कि....

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने बताया कि आने वाले 2-3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा। जिस वजह से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। 

उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश प्रदेश में दर्ज की जा सकती है। चंडीगढ़ के साथ अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में बारिश की अधिक संभावना जताई गई है। डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि इन 5 दिनों में हवा की गति भी तेज रहेगी। अगले 48 घंटों में तापमान में भी कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा परंतु उसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी। 

किसानों को सलाह

PunjabKesari

डॉ. डागर ने बताया कि 27 और 28 जनवरी को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश में बादल छाए रहने से धुंध में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि हिसार में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से अधिक है। किसानों को सलाह देते हुए उन्होनें कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए अगले 2-3 दिन के लिए फसलों में पानी देने से बचना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!