Rain in haryana: हरियाणा में बारिश के साथ गिरे ओले, इस जिले में खुले में रखा गेहूं भीगा...किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Apr, 2026 04:38 PM

rain and hailstorm in haryana

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। लोगों को भीषण गर्मी से ठंडक मिली है। आज हिसार, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश हुई। वहीं हांसी में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। लोगों को भीषण गर्मी से ठंडक मिली है। आज हिसार, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश हुई। वहीं हांसी में बारिश के साथ ओले भी गिरे। पानीपत के इसराना में अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं भीग गया। 

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को हरियाणा के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। गुरुवार को दिन का पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। नारनौल में सर्वाधिक 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा है। वहीं रात का पारा भी 2.5 डिग्री बढ़ा। यमुनानगर में सबसे कम 17.3 डिग्री व चरखी दादरी में सबसे अधिक 24 डिग्री रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!