सेहत से खिलवाड़! गांव में ही फैक्टरी लगाकर बनाया जा रहा था देसी घी, 910 लीटर देसी घी बरामद

Edited By Isha, Updated: 22 Jan, 2026 12:15 PM

desi ghee was being manufactured in a factory set up in the village

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव तलोडा खेड़ी  में घी बनाने की एक फैक्टरी पर मंगलवार को दबिश दी। यहां पर भारी मात्रा में घी बनाया जा रहा था। विभाग की टीम ने यहां से दो सैंपल घी के लिए और जांच के लिए भेज दिए

जींद(अमनदीप पिलानिया): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव तलोडा खेड़ी  में घी बनाने की एक फैक्टरी पर मंगलवार को दबिश दी। यहां पर भारी मात्रा में घी बनाया जा रहा था। विभाग की टीम ने यहां से दो सैंपल घी के लिए और जांच के लिए भेज दिए। विभाग ने सैंपल रिपोर्ट आने तक फैक्टरी को सील कर दिया। विभाग की टीम को यहां 880 लीटर घी पेकिंग में तथा 30 लीटर खुला घी मिला। 

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. योगेश कादियान को सूचना मिली कि गांव तलोडा खेड़ी में घी बनाने की फैक्टरी चल रही है। यहां पर जो घी बन रहा है वह मिलावटी हो सकता है। विभाग की टीम ने मंगलवार को सूचना मिलने के बाद तुरंत तलोडा खेड़ी में घी बनाने की फैक्टरी में दबिश दी।

यहां पर श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट के नाम से फैक्टरी चलाई जा रही थी। इसमें यशवी सागर प्योर देसी घी बनाया जा रहा था। टीम को मौके से 910 लीटर घी मिला। इसमें 800 लीटर पैक किया हुआ था, जबिक 30 लीटर घी खुला रखा हुआ था। टीम ने एक सैंपल खुले घी से तथा एक सैंपल पैकिंग के घी से लिया। इसके बाद टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। जब तक इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, फैक्टरी सील रखी जाएगी।
 
तलोडा खेड़ी गांव में घी बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही थी। यहां से 880 लीटर पैकिंग में घी मिला और 30 लीटर खुला रखा घी मिला है। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। जांच रिपोर्ट आने तक फैक्टरी को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
--डा. योगेश कादिया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!