कुरुक्षेत्र में मिली धड़ कटी गर्दन, सफाई कर्मचारी को दिखी तैरती, इलाके में हड़कंप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Jan, 2026 07:00 PM

headless body was found in kurukshetra

कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर से एक अज्ञात व्यक्ति की कटी हुई गर्दन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर से एक अज्ञात व्यक्ति की कटी हुई गर्दन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले को 30 दिसंबर को थीम पार्क में मिले गर्दन कटे शव से जोड़कर देख रही है।

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी मनप्रीत सन्निहित सरोवर में सफाई का काम कर रही थी। सफाई दौरान उसने किसी व्यक्ति की गर्दन पानी में तैरती दिखी। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

क्राइम इन्वेस्टिगेशन अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह गर्दन 30 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में मिले गर्दन कटे शव की ही हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही हो पाएगी।

PunjabKesari

SHO बलजीत सिंह ने बताया कि सन्निहित सरोवर से एक कटी हुई गर्दन बरामद हुई है। यह 30 दिसंबर को मिले शव से संबंधित हो सकती है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!