गोलियां की धायं धायं से दहल उठी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, 2 युवक घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jun, 2026 01:46 PM

miscreants in a scorpio opened fire in kurukshetra injuring two youths

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल कुरुक्षेत्र में आज अलसुबह गोलियां की धायं धायं से उस समय लोग दहल गए जब ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों पर डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां चलाई।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल कुरुक्षेत्र में आज अलसुबह गोलियां की धायं धायं से उस समय लोग दहल गए जब ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों पर डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां चलाई। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी मच गई। इस हमले में गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय अमन और 20 वर्षीय प्रिंस घायल हो गए जिन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे तो लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। भागने की कोशिश में आरोपियों की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर एक नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने नाले में गिरी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला सट्टे के कारोबार या पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का लग रहा है। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते दोनों युवकों पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!