हरियाणा में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ सुबह-सुबह बारिश शुरू...घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jan, 2026 08:45 AM

weather changes in haryana rain starts early morning along with strong winds

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश हो रही है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत यमुनानगर सहित हिसार, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश हो रही है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर सहित हिसार, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। वहीं सिरसा में देर रात ओले भी गिरे। 

PunjabKesari

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 60 किलोमीटर/ घंटे की दर से ठंडी हवाएं चल रही है। इसके अलावा बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

PunjabKesari

25 जनवरी तक बारिश की संभावना

प्रदेश में 25 जनवरी तक बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में मौसम बदलता रहेगा। कल रात से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आज हरियाणा में तापमान में 0.6°C की मामूली वृद्धि दर्ज की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!