बेटे के बर्थडे पर गांव लौट रहे व्यक्ति का अपहरण, 6 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2019 05:35 PM

kidnapping person returning to village on son s birthday

भूना रोड स्थित गऊशाला गली निवासी राकेश अरोड़ा का राजस्थान के कुछ युवकों द्वारा अपहरण करने के छह घंटे बाद पुलिस ने उसे राजस्थान के राजगढ़ जिले से बरामद कर लिया है। इस संदर्भ में शहर पुलिस ने

टोहाना(सुशील सिंगला): खुशियां कब गम में बदल जाए ये कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है टोहाना से जहां अपने बेटे के जन्मदिन पर घर जा रहे व्यक्ति को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार भूना रोड स्थित गऊशाला गली निवासी राकेश अरोड़ा का राजस्थान के कुछ युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया जिसे छह घंटे बाद पुलिस ने उसे राजस्थान के राजगढ़ जिले से बरामद कर लिया है। इस संदर्भ में शहर पुलिस ने अपहृता राकेश की पत्नी इंदूबाला की शिकायत पर एक व्यक्ति के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस को दी शिकायत में इंदू बाला ने बताया के उसका पति राकेश कुमार जोकि गुरूग्राम में गाड़ी चलाने का काम करते है। वह 18 जून को उसके लडके के जन्म दिन पर अपनी गाडी से टोहाना आ रहे थे। रात 8-35 बजे उसकी अपने पति से बात हुई थी उसके बाद उनकी बात नहीं हुई। घर न पहुंचने पर जब वह उसकी तलाश कर रहे थे तो अचानक उसे अपने पति से बात हुई जिसने बतया कि  उसे विक्रम ओला निवासी झुंझनु राजस्थान ने अपने पांच साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया है और उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने इस संदर्भ में पीडि़ता इंदू की शिकायत पर विक्रम के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी वहीं मामला दर्ज होने के छह घंटे बाद उसे राजस्थान पुलिस की मदद से राजगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया गया है।  इस 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!