बकरीद से पहले इब्राहिमपुर गांव के जंगल में मिला गोमांस, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 23 May, 2026 04:06 PM

beef found in the forest of ibrahimpur village before bakrid

बकरीद से पहले यमुनानगर जिले के मुस्लिम बाहुल्य इब्राहिमपुर गांव के जंगल में कथित तौर पर गोमांस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही प्रतापनगर और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे...

यमुनानगर (परवेज खान) : बकरीद से पहले यमुनानगर जिले के मुस्लिम बाहुल्य इब्राहिमपुर गांव के जंगल में कथित तौर पर गोमांस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही प्रतापनगर और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में गोकशी कर गोमांस को बेचने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन गौ रक्षक दल की टीम के पहुंचने से पहले ही दो आरोपी अवशेष छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

गौ रक्षक दल के सदस्य सचिन ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि इब्राहिमपुर के जंगलों में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टीम को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से भारी मात्रा में गोमांस और गाय के अवशेष बरामद होने का दावा किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया डॉक्टरों ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं ताकि यह साफ हो सके कि बरामद मांस किस पशु का है। 

वहीं प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर गाय के अवशेषों को जमीन में दबवा दिया ताकि माहौल खराब न हो। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध लोगों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। बकरीद से पहले सामने आए इस मामले ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जंगलों में रात के अंधेरे में यह गोकशी का खेल कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं…? पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!