कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रह रही महिला और दो बच्चों की किडनैपिंग, पार्टनर ने पति पर लगाया आरोप

Edited By Harman, Updated: 07 May, 2026 01:18 PM

kidnapping of a woman and two children living in a kurukshetra

शाहाबाद के गांव रावा में लिव-इन महिला को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव रावा के युवक ने उसकी लिव-इन पार्टनर और उसके दो बच्चों को जबरन घर से उठाकर (किडनैपिंग) ले जाने का आरोप लगाया। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : शाहाबाद के गांव रावा में लिव-इन महिला को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव रावा के युवक ने उसकी लिव-इन पार्टनर और उसके दो बच्चों को जबरन घर से उठाकर (किडनैपिंग) ले जाने का आरोप लगाया। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है।

पति का घर छोड़कर आई

शिकायत में गांव रावा निवासी सोनू ने बताया कि उसकी लिव-इन पार्टनर की शादी करीब 15 साल पहले इस्माइलाबाद के नायब सिंह के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। करीब 6 महीने पहले उसकी और रेखा की जान-पहचान थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।
इसके बाद उसकी पार्टनर अपनी मर्जी से अपने पति का घर छोड़कर उसके साथ आ गई। बाद में वे दोनों अपने गांव रावा में आकर रहने लगे। पिछले महीने 7 अप्रैल उसने पिहोवा कोर्ट में जाकर लिव-इन रिलेशन का इकरारनामा भी करवाया था। यह दस्तावेज नोटरी के माध्यम से रजिस्टर कराया गया था। 

पुलिस को पति ने शिकायत दी

कुछ दिन पहले उसकी पार्टनर के पति और उसके परिवार की ओर से थाना इस्माइलाबाद में शिकायत दी गई थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई, जहां सोनू उसने अपने दस्तावेज पेश किए। साथ ही उसकी पार्टनर ने फिर से मेरे साथ रहने की बात कही। तब उसके पहले पति और उसके परिवार ने फैसले पर सहमति जताई।

4 मई को फिर हुई पंचायत 

चार मई को फिर से उसका पहला पति गांव में पंचायत लेकर आ गया। पंचायत में उसने अपने तीनों बच्चे उनको पास छोड़ने की बात रखी, जिस पर वे दोनों राजी हो गए। उसका पहला पति अपने तीनों बच्चों को उनके पास छोड़कर चला गया। उसने तीनों बच्चों को अपने साथ रखने के लिए सहमति जता दी। 

बच्चे और पार्टनर को जबरन लेकर गए

सोनू ने आरोप लगाया कि इस घटना के 2 दिन बाद उसकी पार्टनर का पति, परिवार और कुछ लोग आए और घर की महिलाओं के साथ झगड़ा किया। आरोपी उसकी पार्टनर और दो बच्चों को जबरन अपने साथ ले गए, जबकि तीसरे बच्चे को वहीं छोड़ दिया, जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई है।सोनू ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी गर्भवती भाभी के साथ भी मारपिटाई की। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दोबारा उसकी पत्नी और बच्चों को वापस लाने की कोशिश की गई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। साथ ही उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाकर उसे फंसाने की भी बात कही गई। सोनू ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!