शादी के बंधन में बंधे किक बॉक्सर और जेवलिन थ्रोअर , मेरठ में लिए सात फेरे.... आज रोहतक में होगा रिसेप्शन

Edited By Isha, Updated: 19 Nov, 2025 10:27 AM

kickboxer sahil and javelin thrower annu tie the knot

हरियाणा के रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज शादी के बंधन में बंध गए है। साहिल ने यूपी के मेरठ की रहने वाली इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी के साथ सात फेरे लिए। आज रात को रोहतक के एक गा

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज शादी के बंधन में बंध गए है। साहिल ने यूपी के मेरठ की रहने वाली इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी के साथ सात फेरे लिए। आज रात को रोहतक के एक गार्डन में रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज के घर शादी के कार्यक्रम 17 नवंबर से चल रहे थे।

पहले हल्दी की रस्म हुई और उसके बाद मेहंदी व लेडीज संगीत का आयोजन किया गया। साहिल के घर शादी की पूरी रौनक लगी हुई थी। शादी के लिए बारात 18 नवंबर को दोपहर के समय मेरठ के निकली और देर रात को शादी समारोह संपन्न हुआ। मेरठ में भी शादी समारोह के दौरान वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए कई नेता पहुंचे।

 
इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी दो बार ओलिंपिक में भाग ले चुकी है और 2024 के लिए भी क्वालीफाई किया था। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित है। वहीं साहिल भारद्वाज वर्ल्ड किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत चुके है।

 साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस है। जहां उनके वेयर हाउस व गैस स्टेशन हैं, जो फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं। साहिल के पिता रवि केंद्र सरकार के ईपीएफओ विभाग के कर्मचारी हैं। उनकी मां मुकेश देवी हाउस वाइफ हैं। वहीं, साहिल किक बॉक्सिंग के अच्छे खिलाड़ी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!