ध्यान दें! 15 साल पुराने वाहन लेकर निकले तो पड़ सकता है भारी, तुरंत होगा इम्पाउंड

Edited By Harman, Updated: 24 Jun, 2026 04:07 PM

driving a 15 year old vehicle can be costly it will be immediately impounded

बहादुरगढ़ में 15 साल पुराने वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सरकार की पॉलिसी के तहत निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को सड़क पर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक महीने के दौरान बहादुरगढ़ में 51 और पूरे...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में 15 साल पुराने वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सरकार की पॉलिसी के तहत निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को सड़क पर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक महीने के दौरान बहादुरगढ़ में 51 और पूरे झज्जर जिले में 100 से अधिक दुपहिया वाहनों को इम्पाउंड किया गया है।

बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 स्थित ट्रैफिक थाना परिसर में इम्पाउंड किए गए सैकड़ों वाहन खड़े हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहनों को सड़क पर चलाना नियमों के विरुद्ध है और पकड़े जाने पर उन्हें जब्त किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इम्पाउंड किए गए वाहनों को वापस नहीं किया जाएगा और वाहन मालिकों को स्क्रैप पॉलिसी के तहत निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी।

इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ में प्रतिदिन 200 से 250 वाहनों के नो-पार्किंग चालान किए जा रहे हैं। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 हजार से अधिक वाहन चालकों के हर महीने चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 15 साल पुराने वाहनों को सड़क पर न चलाएं और सरकार की स्क्रैप पॉलिसी का लाभ उठाकर नियमों का पालन करें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!