पानीपत हाइवे पर कार में मिला करनाल के युवक का शव, पिछले 1 दिन से था घर से लापता

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Apr, 2022 03:55 PM

karnal youth s body found in car on panipat highway

पानीपत जिले के गांव गांजबाड़ के पास एक कार में करनाल के रहने वाले युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले एक दिन से घर से लापता...

पानीपत (अनिल) : पानीपत जिले के गांव गांजबाड़ के पास एक कार में करनाल के रहने वाले युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले एक दिन से घर से लापता था। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं मृतक एक निजी अस्पताल में पीआरओ का काम करता था। परिजनों को राहगीरों द्वारा उसकी सूचना दी गई थी। इसके बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!