बाइक को टक्कर मार आरोपियों ने की भागने की कोशिश, लेकिन कुछ दूरी पर ही पलटी कार

Edited By Vivek Rai, Updated: 20 May, 2022 11:18 AM

karnal the car accused tried to escape after hitting bike

हरियाणा के करनाल जिले में इंद्री रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मार कर भागने वाली कार भी कुछ दूर जाकर पलट गई। कार में सवार 4 लोग उतर कर मौके से फरार हो गए।

इंद्री(ब्यूरो): हरियाणा के करनाल जिले में इंद्री रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मार कर भागने वाली कार भी कुछ दूर जाकर पलट गई। कार में सवार 4 लोग उतर कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची इंद्री थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक युवक अपनी बाइक पर सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति में एक कार आई और सीधे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी तो स्पीड ब्रेकर पर कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। कार में से चार लोग उतरकर अलग-अलग दिशा में भाग गए। उन्होंने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!