Rewari : कार टक्कर विवाद हिंसक रूप में बदला, हमले में घायल युवक आईसीयू में भर्ती

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Feb, 2026 07:12 PM

rewari car collision dispute turns violent youth injured in attack admitted to

रेवाड़ी-बावल रोड पर रोडरेज की एक गंभीर घटना में युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी-बावल रोड पर रोडरेज की एक गंभीर घटना में युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और आईसीयू में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में हुई। 

बताया गया है कि 21 तारीख को शादी के बाद परिवार दुल्हन को लेकर बिठवाना से शहर के हनुमान मंदिर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दीपक शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। 

PunjabKesari

पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती रोडरेज की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!