Accident: बाइक सवार 2 युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर , दोनों की मौके पर हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2026 05:44 PM

accident two bike riders were hit by a truck

फरीदाबाद के झाड़सैंतली गांव के निकट नेशनल हाईवे 19 पर बीती देर रात को बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात ट्रक चालक ने मारी टक्कर जिसमें दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया था

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के झाड़सैंतली गांव के निकट नेशनल हाईवे 19 पर बीती देर रात को बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात ट्रक चालक ने मारी टक्कर जिसमें दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया था।

वहीं उस वक्त मौके पर मौजूद एक युवक ने ट्रक का पीछा कर उसको रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक को तेजी से भागकर चालक फरार हो गया लेकिन पीछा कर रहे युवक ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था और पुलिस को सूचना दे दी थी जिसके बाद परिजनों के बारे में पता लगाया गया ओर उन्हें सूचना दे दी गई थी ।

बता दें मृतक निशांत और शगुन के परिजन आज दिल्ली के नजफगढ़ से फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर दोनों युवकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा था मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतक युवक शगुन और निशांत के परिजनों ने बताया कि वह पारिवारिक समझ में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम को करीब 5:30 बजे घर से निकले थे और देर रात उनको पुलिस के द्वारा सूचना आई के दोनों युवकों का एक्सीडेंट हो गया है । उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। 

इसके बाद आज वह जब फरीदाबाद पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले मौके पर पहुंच कर देखा कि जिस तरह से उनकी बाइक के साथ टक्कर हुई थी उसे साफ-साफ लग रहा है कि दोनों युवक बाइक पर अपनी लाइन में ही जा रहे थे और अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक चालक के द्वारा उन्हें टक्कर मार कर मौत के हवाले कर दिया उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस उनकी काफी मदद कर रही है और उन्हें उम्मीद है की फरात चालक जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।
 
वहीं फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया की इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एफआईआर में ट्रक का नंबर दर्ज है जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!