Road Accident : बराड़ा में कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Mar, 2026 09:25 PM

बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी
बराड़ा (अनिल शर्मा) : बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 23 वर्षीय आकाश बराड़ा-दोसडक़ा मार्ग पर एक रेस्टारेंट में काम करता था।
सोमवार दोपहर को वह सामान लेने के लिए बराड़ा बाजार में जा रहा था। रेस्टारेंट से कुछ ही दूरी पर सांई मंदिर के पास सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार का भी अगली हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
बराड़ा चौकी से जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंंचे और युवक को एमएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)