धूँ-धूँ कर जला कंटेनर: दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर मची चीख-पुकार, सिलेंडर फटने से पहले दमकल ने पाया काबू

Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2026 02:19 PM

national highway accident massive fire engulfs truck carrying empty beer cans

दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव मोहड़ा के पास खाली बियर की कैन से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आकर घायल हो गया । सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी और फायर ब्रिगेड

अंबाला(अमन): दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव मोहड़ा के पास खाली बियर की कैन से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आकर घायल हो गया । सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया ।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी की माने तो डायल 112 से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर और बाइक में आग लगी है। हमने मौके पर आकर देखा तो दोनों में आग लगी हुई थी । उन्होंने बताया कि दो गाड़ियां फायर ब्रिगेड की मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है । 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और बाइक सवार को घायल अवस्था में नागरिक हस्पताल अंबाला कैंट में इलाज के लिए भेज दिया गया है । उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमने सिलेंडर को ठंडा करके उसपर काबू पाया ताकि कोई ज्यादा नुकसान न हो ।

ट्रैफिक को भी सुचारू रूप से चलाया गया । डायल 112 के पुलिस जवान ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि मोहड़ा के पास एक कंटेनर में आग लगी है हमने फायर ब्रिगेड को फोन करके सूचना दी और आग पर काबू पा लिया गया है और यातायात को सुचारू रूप से चला दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!