नशे और सट्टा खेलने की लत ने बनाया चोर, 16 वारदातें कबूली, अब जाना होगा जेल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 May, 2025 05:25 PM

karnal police arrested 2 accused in theft case

करनाल में ट्यूबलों से तांबे की तारें चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने इस मामले में पकड़े दोनों आरोपियों को न्यायिक हिसात में भेज दिया है।

करनालः करनाल में ट्यूबलों से तांबे की तारें चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताथ में आरोपियों ने 16 वारदातों को अंजाम देने को कबूल किया है। कोर्ट ने इस मामले में पकड़े दोनों आरोपियों को न्यायिक हिसात में भेज दिया है। 

ये है मामला

करनाल सिटी एरिया के डीएसपी राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय से किसानों की ओर से शिकायत प्राप्त हो रही थी उनके खेतों में लगे हुए ट्यूबलों से तांबे की तारें चोरी हो रही है। अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक की ओर से जांच के लिए बरगली स्टाफ को सौंपा गया, जिसके बाद टीम द्वारा दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक आरोपी संजय और दूसरा आरोपी अमरजीत शामिल है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया था। पकड़े गए आरोपियों ने कहा कि नशे और सट्टा खेलने की लत के चलते चोरी करने की आदत पड़ गए है। 

आरोपियों ने 16 वारदातों को दिया अंजाम

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक पलास-पेचकस और चोरी करने का कुछ समान बरामद किया गया है। साथ में 59 हजार कैश बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने ग्रामीण एरिया से 16 वारदातों को काबुल किया है।

न्यायिक हिरासत में भेजे दोनों चोरः डीएसपी

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी 15 मामलों में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को थाना कुंजपुरा एरिया से गिरफ्तार किया गया है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!