हरियाणा के जगाधरी को कंवरपाल गुर्जर ने दी करोड़ों की सौगात, अब तेजी से होंगे विकास कार्य

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 27 Jul, 2024 03:16 PM

kanwarpal gurjar gave a gift worth crores to jagadhri of haryana

हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आज जगाधरी विधानसभा के गांव किशनपुरा में 2 करोड़ 78 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। गांव में पहुंचने पर कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने कहा की पूरे प्रदेश के साथ साथ जगाधरी विधानसभा...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आज जगाधरी विधानसभा के गांव किशनपुरा में 2 करोड़ 78 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। गांव में पहुंचने पर कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने कहा की पूरे प्रदेश के साथ साथ जगाधरी विधानसभा में तेज गति के साथ विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी लेकिन कांग्रेस राज की तुलना में आज हर क्षेत्र में दस गुना विकास हुआ है।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज गांव किशन पूरा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब 96 लाख की लागत से बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया। इसी प्रकार किशनपुरा में एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले सद्भाव मंडप बारात घर का शिलान्यास किया।इसी प्रकार किशनपुरा से कड़कोली तक करीब 35 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया और गांव में 8 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई आंगनबाड़ी का उद्घाटन किया।कृषि मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से 10 गुना ज्यादा विकास कार्य हुए है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस हिसाब मांग रही है, लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या किया इस बारे में कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से जब कांग्रेस के कार्यकाल में जिले में करवाए गए पांच विकास कार्यों के बारे में सवाल किया गया तो वो उसका कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि हमने मीडिया के सामने अपने कार्यकाल में हुए 20 विकास कार्य के बारे में जानकारी दी थी अगर वो कोई काम बताते है तो हम 30 काम और बताएंगे, लेकिन कांग्रेस के पास बताने को कुछ नही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!