हिसार में जेजेपी की भव्य छात्र महापंचायत: हरियाणा भर से खाप पंचायतें व बिहार से सांसद पप्पू यादव पहुँचे

Edited By Harman, Updated: 27 Apr, 2026 03:28 PM

jjp holds grand student mahapanchayat in hisar mp pappu yadav from bihar arrive

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा आयोजित छात्र महापंचायत में हरियाणा के कोने-कोने से हजारों छात्रों और खाप पंचायतों का हुजूम उमड़ा। हिसार में आयोजित इस महापंचायत में छात्रों के मुद्दों को लेकर जोरदार चर्चा हुई और जेजेपी नेताओं ने छात्र हितों की...

हिसार (अमनदीप पिलानिया) : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा आयोजित छात्र महापंचायत में हरियाणा के कोने-कोने से हजारों छात्रों और खाप पंचायतों का हुजूम उमड़ा। हिसार में आयोजित इस महापंचायत में छात्रों के मुद्दों को लेकर जोरदार चर्चा हुई और जेजेपी नेताओं ने छात्र हितों की लड़ाई को मजबूती से दोहराया।

PunjabKesari

“आज की यह पंचायत छात्र हितों के लिए है। हरियाणा में दुष्यंत चौटाला और सीआईए पवन को लेकर जो मुद्दा बनाया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। हमारी लड़ाई सरकार से और छात्र हितों की है। पवन हमारा भाई है और सरकारी नौकरी कर रहा है, उससे हमारी कोई नाराजगी नहीं है।”

PunjabKesari

राजू ढुल पाई ने आगे कहा कि छात्र महापंचायत में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करेगी और बड़े फैसले लिए जाएंगे। हरियाणा भर से पहुंची अनेक खाप पंचायतों ने भी इस महापंचायत को समर्थन दिया और बिहार से सांसद पप्पू यादव भी पहुँचे। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और सरकार से उनके मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।यह महापंचायत जेजेपी की छात्र राजनीति को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है, जिसमें छात्रों के भविष्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर फोकस किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!