Jhajjar : अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में छाया हरियाणवी छोरा, 8वें नंबर पर उतरकर कनिष्क चौहान ने खेली तूफानी पारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Feb, 2026 07:33 PM

jhajjar a boy from haryana shines in the under 19 world cup final kanishk chauh

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते झज्जर के होनहार बल्लेबाज कनिष्क चौहान

झज्जर (दिनेश मेहरा) : अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के सामने 412 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। इस ऐतिहासिक स्कोर में हरियाणा के झज्जर जिले के होनहार बल्लेबाज कनिष्क चौहान का अहम योगदान रहा।

8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कनिष्क चौहान ने महज 20 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के अंतिम ओवरों में कनिष्क ने जबरदस्त आक्रमण करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 400 के पार पहुंच सका।

PunjabKesari

कनिष्क चौहान की इस तेजतर्रार बल्लेबाजी ने न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया, बल्कि फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में उनकी मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास को भी दर्शाया। झज्जर के इस युवा खिलाड़ी की पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

भारत की इस शानदार बल्लेबाजी के बाद अब इंग्लैंड के सामने खिताब जीतने के लिए 412 रन का कठिन लक्ष्य है। झज्जर समेत पूरे हरियाणा में कनिष्क चौहान की इस पारी को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!