रिटायर्ड फौजी ससुर ने जेबीटी टीचर बहू को मारी गोली, मौत(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 19 Jan, 2020 10:14 PM

रिटायर्ड फौजी ससुर ने घरेलू विवाद के चलते जेबीटी टीचर बहु की गोली मारकर हत्या कर दी। नए बस स्टैंड के पीछे भगत सिंह कालोनी निवासी ससुर लाल सिंह ने घरेलू विवाद के चलते बहु मंजू (40) को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहु मंजू हुडा...

कैथल (सुखविंदर): रिटायर्ड फौजी ससुर ने घरेलू विवाद के चलते जेबीटी टीचर बहु की गोली मारकर हत्या कर दी। नए बस स्टैंड के पीछे भगत सिंह कालोनी निवासी ससुर लाल सिंह ने घरेलू विवाद के चलते बहु मंजू (40) को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहु मंजू हुडा सेक्टर 19 कैथल स्थित हुडा स्कूल में जेबीटी टीचर थी।

जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों का विवाद हुआ था, बीचबचाव कर रही बहु को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही सीआईए-2, सिविल लाइन पुलिस व सीआईए-1 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। समाचार लिखे जाने तक ससुर मौके से फरार था और पुलिस जांच में लगी हुई थी। मृतका टीचर का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया था।

सिविल लाइन एसएचओ वीरभान ने बताया कि मृतका टीचर के भाई संजय की शिकायत पर ससुर लाल सिंह निवासी गांव बालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतका का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!