पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय वान्टेड बदमाश, शराब व्यवसायी की हत्या में था वांछित

Edited By Isha, Updated: 10 May, 2022 05:01 PM

interstate wanted crook caught by police

फतेहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ज़िला पुलिस की सीआइए की टीम ने एक वांटेड बदमाश को काबू किया है। आरोपी पर जिला पुलिस द्वारा 25 हज़ार का इनाम रखा गया था। इसके अलावा

फतेहाबाद (रमेश): फतेहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ज़िला पुलिस की सीआइए की टीम ने एक वांटेड बदमाश को काबू किया है। आरोपी पर जिला पुलिस द्वारा 25 हज़ार का इनाम रखा गया था। इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस द्वारा भी आरोपी पर 5 हज़ार का इनाम घोषित था। 

जानकारी देते हुए डीएसपी अजायब सिंह ने जानकारी देतव हुए बताया कि आरोपी को सिरसा ज़िले के रानिया इलाके से काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद, गुरुग्राम के अलावा पंजाब में भी आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। सभी मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी। उन्होंने वताया की फतेहाबाद के भुना इलाके में बीते दिनों हुई शराब व्यवसायी की हत्या के मामले में भी आरोपी वांछित था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा ताकि आरोपी से पूछताछ की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!