जंगल में चटाई से लिपटा मिला महिला का शव: चेहरे पर गहरी चोट मारकर बेरहमी से हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 02:43 PM

brutally murdered by inflicting deep wounds to the face

गांव धवाना के जंगल (बणी) में महिला का शव मिला। चेहरे पर गंभीर चोट मारकर उसकी हत्या की गई और शव को चटाई में लपेट कर यहां फेंक दिया गया। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

रेवाड़ी: गांव धवाना के जंगल (बणी) में महिला का शव मिला। चेहरे पर गंभीर चोट मारकर उसकी हत्या की गई और शव को चटाई में लपेट कर यहां फेंक दिया गया। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

गांव धवाना में खालेटा की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित बणी में सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का शव चटाई से लिपटा हुआ देखा। उसका चेहरा खून से सना हुआ था।चेहरे पर गंभीर चोट मारी गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल खोल

थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी गजराज सिंह व डी. एस.पी. पवन कुमार मौके पर पहुंचे। एफ.एस.एल. टीम को भी बुला लिया गया। मृतका की आयु लगभग 34-35 साल बताई जा रही है। उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंकने की आशंका को लेकर पुलिस उसकी पहचान व जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत प्रथ के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!