'हरियाणा को कोसने की बजाय अपने टैंक साफ करवाएं', सीएम सैनी ने केजरीवाल को दी नसीहत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 31 Jan, 2025 05:01 PM

instead of cursing haryana get your tanks cleaned  cm saini advised kejriwal

यमुना के पानी को लेकर हरियाणा व दिल्ली के बीच में खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है, अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुले शब्दों में चैलेंज दे दिया है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : यमुना के पानी को लेकर हरियाणा व दिल्ली के बीच में खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है, अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुले शब्दों में चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर बचना चाहते हैं जबकि सरकार के पास हरियाणा से होकर गुजरने वाली यमुना के जल की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करवा सकते जबकि 10 साल से सत्ता में है, वहीं अनिल विज द्वारा सरकार पर उठाए गए सवाल से मुख्यमंत्री सैनी बचते नजर आए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर दूषित व जहरीला जल देने के आरोपों पर राजनीति गरमा गई है अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल को ही खुला चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहीं भी आ जाएं और हरियाणा से होकर गुजरने वाले यमुना के जल की जांच करवाएं, जबकि दिल्ली में यमुना के जल की जांच करवाई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को साफ जल उपलब्ध नहीं करवा पाए, जबकि वे 10 साल से सत्ता में हैं। 

अपने टैंकर साफ करवाए केजरीवाल- सैनी

उन्होनें कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर बचना चाहते हैं और सरकार के पास पूरी रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से होकर गुजरने वाले यमुना के जल की टेस्टिंग करवाई गई है, जो साफ-सुथरा पानी दिल्ली को दिया जा रहा है। लेकिन जैसे ही यमुना का पानी दिल्ली से होकर गुजरने वाली यमुना में जांच करवाया जाता है तो वहां पर दूषित पानी है। ऐसे में केजरीवाल हरियाणा पर गंभीर आरोप लगाने की बजाय अपने पानी के टैंकों को साफ करवाएं और दिल्ली की जनता को साफ-सुथरा जल उपलब्ध करवाएं।

सर छोटूराम के पदचिन्हों पर चलना जरूरी- सीएम

रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जाट शिक्षण संस्थान में 31 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि छोटू राम के पद चिन्हों पर चलते हुए युवा नशे से दूर रहें। नायब सिंह सैनी जाट शिक्षण संस्था में आयोजित चौधरी छोटू राम के 144वें जन्मोत्सव पर कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहीं, दूसरी ओर शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने कहा है कि 2025 में नई शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा। जिसमें प्रत्येक वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मकसद है कि शिक्षा घर-घर पहुंचे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!