Edited By Shivam, Updated: 01 Dec, 2020 08:01 PM
बरोदा विधानसभा के नवचयनित विधायक इंदुराज नरवाल आज करनाल पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसान कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
करनाल (केसी आर्या): बरोदा विधानसभा के नवचयनित विधायक इंदुराज नरवाल आज करनाल पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसान कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
इंदुराज नरवाल ने कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक और कानून लेकर आए, जिसमें एमएसपी से कम खरीदने वालों को सजा का प्रावधान हो और किसानों को गांरटी दे।
नरवाल ने कहा कि किसान आन्दोलन किसानों की मजबूरी है, सरकार उनकी सुन नहीं रही इसलिए उनको सरकार तक अपनी बात पहुंचने के लिए यह रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
नरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी व जनता विरोधी सरकार है जो लोगों को भटका रही है, झूठ बोलकर काले कानून पास कर किसानों को बर्बाद करने का काम भाजपा कर रही है।