टोहाना लूटकांड में पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद 2 बदमाश काबू, पुलिस पर की थी फायरिंग

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Feb, 2026 09:11 AM

in the tohana robbery case police conducted an encounter two criminals were ap

टोहाना में गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट के मामले में सीआईए टोहाना ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करने

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट के मामले में सीआईए टोहाना ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह घटना बुधवार शाम को हुई थी, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर गौरव ट्रेडिंग कंपनी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

PunjabKesari

इस मामले में पुलिस ने पहले ही बलियाला निवासी उदित नामक एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। अब बाकी बचे दोनों आरोपियों को भी घटना के 72 घंटे के भीतर काबू कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पास मोटरसाइकिल और देशी कट्टे थे, जिनसे उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!