अगले तीन महीने में आयोग द्वारा ली जाएगी विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं

Edited By kamal, Updated: 31 May, 2019 07:30 AM

in the next three months the examination

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य डॉ. हंसराज ने कहा कि आयोग 62 हजार की भर्ती कर चुका है और अगले...

रेवाड़ी(महिंद्र भारती): हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य डॉ. हंसराज ने कहा कि आयोग 62 हजार की भर्ती कर चुका है और अगले तीन महीने में 25 हजार की भर्ती और की जाएगी तथा 8 हजार भर्ती के जो परिणाम लम्बित है वह शीघ्र घोषित किये जाएगें। बता दें डॉ. हंसराज ने जिला सचिवालय सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों व स्कूल प्रबंधक की बैठक में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई से सितंबर महीने तक आयोग विभिन्न पदों के लिए परीक्षा लेगा, इसके लिए जिला में परीक्षार्थियों की क्षमता को देखते हुए और अधिक परीक्षा केन्द्र बनाये जाए।

वहीं आयोग ने ग्रुप डी में 19 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा संचालित की थी जिसके सकारात्मक परिणाम मिले। जानकारी के लिए बता दें रेवाडी जिले में अब तक 36 परीक्षा केन्द्र बनाये जाते है जिसमें 11 हजार 232 अभ्यर्थी परीक्षा दे पाते है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए जिला में परीक्षा केन्द्रों की क्षमता बढाई जाए ताकि जिले में परीक्षार्थियो की संख्या बढाकर 15 हजार की जा सकें। डॉ हंसराज ने कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि एक ही शिफ्ट में परीक्षा हो जाए ताकि अभ्यर्थियो को कोई परेशानी न हो।

इसी उद्देश्य से सैंटरों की क्षमता बढाने के लिए यह मीटिंग की जा रही है। आयोग के सदस्य डॉ हंसराज ने स्कूल के प्राचार्यो की समस्याओं को भी सुना तथा उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा ली गई परीक्षा में जिनको मानदेय नहीं मिला है उनको शीघ्र मानदेय दिलवाया जाएगा तथा भविष्य में मानदेय के लिए कोई देरी न हो इसके लिए आयोग के समक्ष इस प्रश्र को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अभ्यर्थी को परीक्षा देने के लिए दूर न जाना पडे इसके लिए पडोसी जिले में परीक्षा केन्द्र बनाने का सुझाव भी रखा जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!