विदेश की बजाय भारत में घूमने का बढ़ रहा क्रेज, पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

Edited By Isha, Updated: 14 Jan, 2020 11:22 AM

in the new year there is a new change in people the craze of tours

नए साल में एक नया परिवर्तन लोगों में देखने को मिल रहा है। अब लोग विदेशों की बजाय अपने ही देश में घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे जहां प्रमुख कारण लोगों में भारतीय पर्यटन......

फरीदाबाद (महावीर गोयल) : नए साल में एक नया परिवर्तन लोगों में देखने को मिल रहा है। अब लोग विदेशों की बजाय अपने ही देश में घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे जहां प्रमुख कारण लोगों में भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने की सोच है वहीं देश के पैसे को देश में ही खर्च करने की नीयत भी बड़ा कारण है। यही कारण है कि टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों के बाद इस बार विदेशों से ज्यादा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में लोग ट्रैवलिंग की बुकिंग करा रहे हैं। 

वर्तमान में लोग जहां बर्फ का आनंद उठाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों मंसूरी, देहरादून, शिमला, मनाली जैसी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग गोवा, मुंबई, साउथ के अलावा राजस्थान घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले जहां लोगों में दूसरे देशों में घूमने का शौक सिर चढ़ कर बोल रहा था। वहीं अब लोग भारत में ही विभिन्न जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं। विदेश जाने के पीछे लोग ह तर्क देते थे कि जितनी राशि में वे भारत में घूमेंगे, उतनी ही राशि में वे विदेश घूम सकते हैं परंतु अब इस मानसिकता में बदलाव आ रहा है।

दरअसल, जो लोग विदेश घूम चुके हैं, वे अपने अनुभव सांझा करते हुए बताते हैं कि भारत के लोग तथा पर्यटन स्थलों पर व्यवस्था विदेशों के मुकाबले काफी बेहतर होती है। विदेशों में कई देशों में तो न केवल वहां के लोग अन्य देशों से आने वाले लोगों के साथ दुव्र्यवहार करते हैं बल्कि धोखाधड़ी भी करते हैं। जिसके कारण अब उन लोगों का मोह विदेश भ्रमण से भंग होता जा रहा है। इसके अलावा अब लोगों में यह मानसिकता भी विकसित हो रही है कि हम अपने देश की करंसी को बाहर क्यों खर्च करें। यदि भारत का पैसा भारत में रहेगा तो देश तरक्की करेगा। यही कारण है कि काफी लोग ऐसे हैं जोकि विदेशों की बजाय भारत में ही भ्रमण करना पसंद करते हैं।  

पिछले कुछ सालों में अपने देश में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। टूर को लेकर जिन लोगों को किसी खास राज्य को एक्सप्लोर करने का मन है, उनकी पसंद में भी फर्क देखने को मिला है। आंकड़ों के हिसाब से घरेलू पर्यटकों में सबसे ज्यादा और पहले नंबर पर तमिलनाडू को टूर के नजरिए से पसंद किया गया है। वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर यूपी और कर्नाटक हैं। आजकल पैरंट्स की सबसे बड़ी समस्या है कि बच्चे पढ़-लिख तो रहे हैं, लेकिन उनकी नॉलेज नहीं बढ़ रही। इसलिए उन्हें एजुकेशनल टूर पर ले जाएं। टूरिज्म इंडस्ट्री में एजुकेशनल टूर अभी नया-नया ही है। इस साल कर्नाटक के बैनरघाटा बॉयलॉजिकल पार्क, हंपी, काजीरंगा नैशनल पार्क आसाम और बिहार के नालंदा जैसे टूरिस्ट प्लेस एजुकेशनल टूर के लिए बेहतर हो सकते हैं।

पिछले कुछ समय में देश में कई ऐसे नए टूरिस्ट प्लेस भी जुड़े हैं। लोग इन नए टूरिस्ट प्लेस को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप केरल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जटायु नेचर पार्क घूमने जा सकते हैं। इसके साथ ही गुजरात जाने वालों को स्टेचू ऑफ यूनिटी देखने भी जरूर जाना चाहिए। उड़ीसा में रॉक गार्डन भी नया टूरिस्ट स्पॉट में शामिल हो चुका है।  
मल्टी प्लेस टूर का जमाना : अगर आपकी छुट्टियां लंबी हों, तो आप ज्यादा जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं। ऐसे में टूर प्लानर ऐसे टूरिस्ट प्लेस जाना पसंद कर रहे हैं, जहां आसपास के स्टेट में और भी कुछ घूमने को मिल जाए।

इसे मल्टी प्लेस टूर ट्रेंड कहा जाता है। 2020 में कई लॉन्ग वीकेंड भी हैं और ऐसे में लोग मल्टी प्लेस टूर पर जा सकते हैं। जैसे अगर उत्तर प्रदेश घूम रहे हैं, तो साथ ही उत्तराखंड भी जा सकते हैं या मध्य मध्यप्रदेश या गुजरात जाने के साथ ही महाराष्ट्र के कुछ टूरिस्ट प्लेस जा सकते हैं। अपनी लाइफ की बोरियत को दूर करने के लिए छोट-बड़े हर तरह के अडवेंचर को लोग पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए भारत में कई विकल्प मौजूद हैं। जानकारों के मुताबिक 2020 में अडवेंचर के लिए गुलमर्ग, अंडमान, राजस्थान जीप सफारी और लक्षदीप जैसी जगह पसंद कर सकते हैं। इन जगहों पर स्कीइंग, स्कूबा डाइविंग और विंड सर्फिंग आदि एडवेंचर पसंद करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!