ड्यूटी खत्म होने के बाद घर नहीं पहुंचा था युवक, अब 10 दिन बाद गंदे नाले में पड़ा मिला शव

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Jan, 2021 02:52 PM

दस दिन पहले अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए बादली के जितेंद्र का शव बादली चौक पर ही गंदे नाले में पड़ा हुआ मिला। वह दिल्ली एमसीडी में नौकरी करता था, लेकिन 10 दिन पूर्व वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया,...

झज्जर (प्रवीण कुमार): दस दिन पहले अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए बादली के जितेंद्र का शव बादली चौक पर ही गंदे नाले में पड़ा हुआ मिला। वह दिल्ली एमसीडी में नौकरी करता था, लेकिन 10 दिन पूर्व वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन जब उसका कहीं कोई अता-पता नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रपट बादली थाने में दर्ज कराई। अब घटना के दस रोज बाद उसकी क्षत-विक्षत हालत में लाश बादली चौक के गंदे नाले में पड़ी हुई मिली। पुलिस ने शव का गंदे नाले से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। 

शव की हालत बुरी तरह से क्षत-विक्षत थी इसी के चलते स्थानीय चिकित्सकों ने मृतक जितेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जितेन्द्र की मौत कैसे हुई उसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक जितेन्द्र के पिता महेन्द्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!