35 बार असफल, फिर क्रैक कर लिया UPSC, जानिए Haryana के इस IAS अफसर की दिलचस्प कहानी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Jul, 2025 01:11 PM

ias vijay vardhan vardhan story who failed 35 times then cracked upsc

हरियाणा के विजय वर्धन ने, जिन्होंने 35 बार सरकारी नौकरी की परीक्षाएं दीं, लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, खुद पर भरोसा बनाए रखा और अपने लक्ष्य की ओर लगातार मेहनत करते रहे। आज वह UPSC परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बन...

UPSC Success story of IAS Vijay Vardhan: "अगर कुछ करने की ठान लो, तो मंज़िल एक न एक दिन जरूर मिलती है।" इस बात को सच कर दिखाया है हरियाणा के विजय वर्धन ने, जिन्होंने 35 बार सरकारी नौकरी की परीक्षाएं दीं, लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, खुद पर भरोसा बनाए रखा और अपने लक्ष्य की ओर लगातार मेहनत करते रहे। आज वह UPSC परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बन चुके हैं।

35 बार असफलता, लेकिन हौसला नहीं टूटा

हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले विजय वर्धन की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वहीं से हुई। उन्होंने हिसार से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद सरकारी नौकरी की तलाश में उन्होंने करीब 35 बार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और हर बार खुद को और बेहतर बनाने में जुट गए।

पहले बने IPS, फिर पाई IAS की मंजिल

साल 2018 में विजय वर्धन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी, जिसमें उन्हें 104वीं रैंक मिली और उनका चयन IPS (भारतीय पुलिस सेवा) में हो गया। हालांकि, उनका सपना IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) में जाने का था। इसलिए उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की। साल 2021 में उन्होंने दोबारा UPSC परीक्षा दी और इस बार ऑल इंडिया 70वीं रैंक हासिल की। इस तरह उन्होंने अपने बचपन का सपना सच कर दिखाया और IAS अधिकारी बने।

निरंतर प्रयास और आत्मविश्लेषण है सफलता की कुंजी

विजय वर्धन की प्रेरणादायक कहानी यह सिखाती है कि असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, "असफलता के बाद रुकना नहीं चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।" उनका मानना है कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत ही सफलता की असली चाबी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!