पति ने भेजा अश्लील मैसेज, पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2019 02:01 PM

husband sent indecent message arrested on complaint of wife

एक महिला ने अपने पति पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। छप्पर थाना एरिया के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2012 में प्रवीन कुमार से हुई

यमुनानगर (ब्यूरो): एक महिला ने अपने पति पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। छप्पर थाना एरिया के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2012 में प्रवीन कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। कई बार पंचायत कर उन्हें समझाया भी गया।  साल 2013 में उसने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे बच्चा छीन लिया और घर से निकाल दिया।

उसने ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कराया, वहीं एक केस कोर्ट में खर्च के लिए भी डाला। कोर्ट ने उसके पति को 6 हजार रुपए प्रति माह खर्च देने के आदेश दिए पर उसके पति ने खुद को फंसता देख उससे माफी मांग ली और केस वापस लेने पर सहमति हो गई। केस वापस लेने के बाद उसका पति उसे अपने साथ नहीं ले गया। जनवरी 2019 से उसके पास अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान करने लगा। जिस कारण वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। छप्पर एस.एच.ओ. ललित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!