भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी अजीत सिंह के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

Edited By Shivam, Updated: 06 May, 2021 10:58 PM

hooda expressed deep grief over demise of chaudhary ajit singh

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हुड्डा ने कहा कि चौ. अजीत सिंह जी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी...

चंडीगढ़ (धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हुड्डा ने कहा कि चौ. अजीत सिंह जी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। ये उनके लिए निजी तौर पर भी बड़ी क्षति है। क्योंकि चौधरी अजीत सिंह के साथ उनके घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि आज उन्होंने एक बहुत अच्छे मित्र को खो दिया है। 

चौधरी अजीत सिंह किसान वर्ग की सशक्त आवाज और कमेरे वर्ग की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और देश सेवा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनप्रतिनिधि और मंत्री के तौर पर उन्होंने देश की राजनीति पर एक अलग छाप छोड़ी है। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा उच्च मानदंडों का पालन किया। उनकी गिनती हमेशा जमीन से जुड़े हुए नेताओं में हुई और भविष्य में भी उन्हें एक जननेता के तौर पर याद रखा जाएगा। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वो दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों, समर्थकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!