हरियाणा CET परीक्षा की इस दिन जारी होगी Answer Key, चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताई तारीख!

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Jul, 2025 12:19 PM

haryana cet exam answer key release on this day hssc chairman himmat singh

हरियाणा CET परीक्षा को लेकर HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आंसर की और रिजल्ट को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर आंसर की जारी कर दी जाएगी।

डेस्कः हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का दूसरा दिन है। आज करीब 6.73 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए 95 मिनट का समय मिलेगा। दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं।

इस बीच, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आंसर की और रिजल्ट को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर आंसर की जारी कर दी जाएगी और एक महीने के भीतर परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पहले दिन (शनिवार) को दोनों शिफ्टों में करीब 6.70 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बायोमेट्रिक मिलान और कुछ अभ्यर्थियों के नामों में गड़बड़ी को छोड़कर, दोनों शिफ्टों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!