जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को अमेरिका में यूपीएफ ने बेस्ट पेरेंट्स अवार्ड से किया सम्मानित

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Jul, 2025 08:04 PM

jathedar baljit singh daduwal honoured with best parents award in america

धर्म प्रचार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल (आज़ाद) के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल एम्वेसेडर फार पीस को सिख धर्म तथा भारत के प्रतिनिधि के रूप में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

चंडीगढ़: यूएनओ से मान्यता प्राप्त संगठन यूनीवर्सल पीस फैडरेशन द्वारा नैशनल पैरेंट्स डे पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित प्रतिष्ठित ‘द वाशिंगटन टाइम्स’ भवन में एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में विभिन्न देशों से सलैक्ट किए 21 प्रतिनिधि पैरेंट्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्म प्रचार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल (आज़ाद) के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल एम्वेसेडर फार पीस को सिख धर्म तथा भारत के प्रतिनिधि के रूप में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की गई सेवाओं, समाज में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु किए गए योगदान के साथ एक अच्छे पैरेंट्स के रूप में कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। 

PunjabKesari

यह जानकारी यूनीवर्सल पीस फैडरेशन की वाइस प्रेजीडेंट टूमिको डुगान ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने जत्थेदार दादूवाल की धर्म और मानवता के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि यूनीवर्सल पीस फैडरेशन विश्व शांति के क्षेत्र में कार्य करती हैं। इस संस्था का मुख्यालय साउथ कोरिया में हैं। इस संस्था के विश्व के 172 देशों मे  कार्यालय हैं। जहां से वे विश्व शांति का काम करते हैं। आपको बता दे कि यूथ पीस फैडरेशन द्वारा जत्थेदार दादूवाल को इससे पहले वर्ष 2024 में ‘शांति का दूत घोषित किया गया था, और वे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले एकमात्र सिख प्रचारक हैं। यह सम्मान न केवल सिख समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण भी है। 

PunjabKesari

जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने इस सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि यह सिख धर्म की शिक्षाओं और गुरु साहिबान के दिखाए मार्ग का ही परिणाम है। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व में पारिवारिक मूल्यों, धार्मिक सहिष्णुता और शांति को बढ़ावा देना रहा, जिसमें जत्थेदार दादूवाल जैसी शख्सियतों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। इस समसगम में औरों के अलावा सुबेक सिंह मुलतानी अटार्नी आफ ला यूएसए, जत्थेदार चरण सिंह प्रेमपुरा अध्यक्ष एनआरआई विंग यूएसए,सिख चिंतक डा. सुरेंद्र सिंह गिल को चेयरमैन इंटरनैशनल फोरम यूएसए भी उपस्थित थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!