'श्याम सिंह राणा का दिमाग घुटनों में आ गया है', अभय चौटाला ने कृषि मंत्री पर साधा निशाना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jul, 2025 09:18 PM

abhay chautala targeted the agriculture minister

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के 7 जिलों के कार्यकर्ताओं की आज कुरुक्षेत्र में बैठक हुई। इस बैठक में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के सुप्रीम अभय सिंह चौटाला ने मुख्य रूप से शिरकत की।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के 7 जिलों के कार्यकर्ताओं की आज कुरुक्षेत्र में बैठक हुई। इस बैठक में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के सुप्रीम अभय सिंह चौटाला ने मुख्य रूप से शिरकत की। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी इस बैठक में पहुंचा। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस,भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का संगठन बनाने के लिए हरियाणा में राहुल गांधी खुद आए थे और 30 जून कीआखिरी तारीख देकर गए थे। अब अगली 30 तारीख आने वाली है लेकिन अब तक उनका संगठन नहीं बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्राइम और नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। 

PunjabKesari

घुटनों में आ गया कृषि मंत्री का दिमाग

वहीं प्रदेश में हो रही DAP खाद की किल्लत के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का दिमाग लगता है घुटनों में आ गया है, जो पोर्टल से खाद लेने की बात कह रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को आम आदमी ही भूल जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कहीं कुछ नहीं दिख रहा तो, वह पंजाब में लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो केजरीवाल अपने आप को हरियाणा का बेटा कहते हैं लेकिन हरियाणा के हक का पानी पंजाब में रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में SYL का पानी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही लेकर आएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!