कंवर पाल बोले- हुड्डा ने बरोदा में पक्षपात की सारी सीमाएं तोड़ी, भाजपा ने किया विकास

Edited By vinod kumar, Updated: 24 Oct, 2020 12:50 PM

hooda broke all boundaries of favor in baroda

बरोदा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियां एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूंक रही है। इसी बीच हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आरोप लगाया है कि अपने 10 वर्ष के शासनकाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बरोदा में पक्षपात की सारी सीमाएं तोड़...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): बरोदा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियां एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूंक रही है। इसी बीच हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आरोप लगाया है कि अपने 10 वर्ष के शासनकाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बरोदा में पक्षपात की सारी सीमाएं तोड़ दी। उन्होंने कहा कि वह बरोदा को अपनी दाईं आंख बताते हैं, लेकिन जितना भेदभाव उन्होंने अपने शासनकाल में किया उतना कभी नहीं हुआ। वहां जमीन अधिग्रहण के जो रेट दिए गए, हुड्डा ने अपने हलके में उसे 50% ज्यादा रेट दिए।

यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि बरोदा में भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी है। वहां की जनता विकास पर वोट देगी। उन्होंने कहा कि बरोदा में पानी की समस्या है, स्कूलों में दिक्कत है, कॉलेज नहीं है। जबकि वर्तमान सरकार ने वहां दो कॉलेज खोल दिए। विश्वविद्यालय मंजूर किया जाना था, लेकिन आचार संहिता लग गई। उन्होंने कहा कि बरोदा में भाजपा ने भारी विकास किया है। गुर्जर ने कहा कि बरोदा में मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस में होगा बाकी दलों के लोगों को हजार, 500 वोट ही मिल पाएंगे।

वहीं स्कूल खोलने के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि अभी नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक खोला गया था। सब ठीक रहेगा तो अगली कक्षाओं के बारे में विचार किया जाएगा। टीचरों पर विभिन्न विभागों के कार्यों के दबाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा पहले बहुत ज्यादा काम टीचरों से करवाए जाते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य कराना मजबूरी है।

हरियाणा में कोरोना की स्थिति बारे में बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब धीरे-धीरे स्थिति अच्छी हो रही है। प्रदेश में रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है। जल्दी ही कोरोना की वैक्सीन भी आने वाली है। वायरस भी कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद सोशल डिस्टेंस जरूरी है, साथ-साथ मास्क लगाना भी जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!